Begin typing your search above and press return to search.
मुफ्ती साहब का सपना हो रहा साकार, क्षेत्र को मिलेगा बड़ा लाभ: महबूबा मुफ्ती जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने अवंतीपोरा में बन रहे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह परियोजना उनके लिए बेहद संतोष और गर्व का विषय है।
कर्नाटक कैबिनेट में संकट गहराया, भाजपा बोली- राज्य में जल्द चुनाव हो सकते हैं कर्नाटक के मंत्री रामलिंगा रेड्डी के कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद भाजपा नेताओं ने सत्ताधारी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने इस संकट का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि 'सरकार गिरने' के बाद राज्य में जल्द चुनाव हो सकते हैं।
पिनाराई विजयन ने केरलम में आदिवासी मार्गदर्शक शिक्षकों की बहाली की मांग की केरलम में विपक्ष के नेता पिनाराई विजयन ने यूडीएफ सरकार द्वारा आदिवासी मार्गदर्शक शिक्षकों को बर्खास्त करने के फैसले को घोर अन्याय करार दिया और उनकी तत्काल बहाली की मांग करते हुए कहा कि इस कदम से आदिवासी छात्रों की शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
डीयू की महिला प्रोफेसर की बेरहमी से हत्या, 2 संदिग्ध कैब से अपार्टमेंट पहुंचे, 30 मिनट बाद वापस निकले पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि फ्लैट के दरवाजे पर जबरन घुसने के कोई निशान नहीं मिले हैं। इससे यह संभावना और मजबूत हो गई है कि आरोपी किसी परिचित के माध्यम से अंदर पहुंचे होंगे या पीड़िता उन्हें जानती थीं।
पटना कोचिंग विवाद में बढ़ीं खान सर की मुश्किलें, फायरिंग मामले में दर्ज हुई एफआईआर मंगलवार देर रात पटना के कदमकुआं क्षेत्र स्थित खान ग्लोबल स्टडीज परिसर में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, 15 से 20 लोगों के एक समूह ने संस्थान परिसर में घुसकर तोड़फोड़ और पथराव किया। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट की भी सूचना सामने आई।
ऋषभ पंत को अपने 50वें टेस्ट पहले मुख्य कोच गौतम गंभीर से मिली सलाह, बदले-बदले दिखे अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच की तैयारियों के दौरान भारतीय टीम के अभ्यास सत्र में वह पहले की तुलना में अधिक संयमित और जिम्मेदार नजर आए। नेट्स पर बल्लेबाजी करते समय उनका ध्यान केवल आक्रामकता पर नहीं बल्कि तकनीक और धैर्य पर भी केंद्रित दिखाई दिया।
भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ा तनाव, बॉर्डर पर बैठे अपने ही घुसपैठियों को देख बौखलाया बांग्लादेश, भारत पर लगाया ये आरोप बांग्लादेश की सीमा सुरक्षा बल ‘बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश’ (बीजीबी) ने दावा किया है कि उसने हाल के दिनों में कई संदिग्ध गतिविधियों को रोका है। एजेंसी के अनुसार, सीमा क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गई है और किसी भी तरह की अवैध आवाजाही को रोकने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
लालू परिवार की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, तेजप्रताप यादव की सुरक्षा में सबसे ज्यादा कटौती लालू प्रसाद यादव को सुरक्षा के लिए कई स्तरों पर व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। उन्हें बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीसैप) की ओर से दो से आठ हाउस गार्ड दिए जाएंगे। इसके अलावा पटना जिला पुलिस बल से दो अंगरक्षक भी तैनात किए जाएंगे।
बीजेपी से अलग हुए के. अन्नामलाई, तमिलनाडु की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा तेज अन्नामलाई लंबे समय से तमिलनाडु में बीजेपी का प्रमुख चेहरा रहे हैं और राज्य में पार्टी के विस्तार के प्रयासों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती रही है। उनके इस्तीफे के बाद तमिलनाडु की राजनीति में नए राजनीतिक समीकरणों और संभावित बदलावों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
महिला आरक्षण विधेयक पर सरकार की नई रणनीति, बदले राजनीतिक समीकरणों से बढ़ी उम्मीदें इस वर्ष अप्रैल में बुलाए गए तीन दिवसीय विशेष सत्र के दौरान सरकार ने महिला आरक्षण विधेयक और उससे जुड़े परिसीमन विधेयक को पारित कराने की कोशिश की थी। हालांकि संविधान संशोधन से जुड़े इस विधेयक को पारित करने के लिए आवश्यक दो-तिहाई बहुमत नहीं मिल सका।
बागी विधायकों को मनाने में जुटीं ममता, आज आवास पर बुलाई विधायकों की अहम बैठक राजनीतिक संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, उन्होंने कई बागी विधायकों से व्यक्तिगत रूप से फोन पर संपर्क किया और उन्हें वापस पार्टी के साथ आने का आग्रह किया।
कर्नाटक में शिवकुमार को बड़ा झटका, मंत्री बनते ही रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा; बोले- कांग्रेस में ही रहूंगा कर्नाटक सरकार में विभागों के बंटवारे के बाद मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जल संसाधन विभाग मिलने से नाराज रेड्डी ने कहा कि वे कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे, बल्कि विधायक के रूप में पार्टी के साथ बने रहेंगे।
टीसीएस के बाद अब विप्रो में धर्मांतरण के दबाव का आरोप, पूर्व महिला कर्मचारी ने दर्ज कराई शिकायत आईटी कंपनी विप्रो की एक पूर्व महिला कर्मचारी ने कार्यस्थल पर धार्मिक उत्पीड़न और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया है। मामले की जांच पुणे पुलिस कर रही है, जबकि कंपनी ने जांच में सहयोग की बात कही है।
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- ‘हम भारत के साथ बहुत पैसा कमा रहे हैं’; पीएम मोदी को बताया करीबी मित्र अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच जल्द ट्रेड डील होगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके अच्छे मित्र हैं। साथ ही अमेरिका ने कई देशों पर नए टैरिफ लगाने की घोषणा भी की है।
बंगाल में सरकारी जमीन पर बने भाजपा कार्यालय का हिस्सा पार्टी ने खुद गिराया पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकारी जमीन पर बने अपने पार्टी कार्यालय के अवैध हिस्से को स्वयं हटाकर कानून पालन की मिसाल पेश की। प्रशासन के अतिक्रमण विरोधी अभियान के बीच यह कदम चर्चा का विषय बन गया है।

लापरवाही के हादसे, बेपरवाह सरकार
बुधवार को दिल्ली के हौजरानी इलाके में एक पांच मंजिला इमारत में आग लगने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 11 विदेशी नागरिक थे। इस भयावह घटना के...

आखिर आत्महत्या क्यों कर रहे हैं भारत में विवाहित पुरुष
पारिवारिक कलह के साथ ही वित्तीय और सामाजिक दबाव के कारण भारत में आत्महत्या करने वाले शादीशुदा पुरुषों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. नेशनल क्राइम...

अब और ज्यादा जंगली मांस खा रहे हैं मध्य अफ्रीकी देश
जर्मनी के धुर-दक्षिणपंथी समूह नए लोगों की भर्ती के लिए एमएमए को औजार बना रहे हैं. ऐसे में केमनित्स शहर का एक जिम विविधता और सशक्तिकरण पर आधारित मार्शल...














































































