नोमपेन्ह। कंबोडिया में पुलिस के मादक पदार्थ निरोधी दस्ते के एक अधिकारी को अपने आवास में 10 किलोग्राम हेरोइन छुपाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मादक पदार्थ निरोधी दस्ते के अधिकारी बुन पोन के आवास से पुलिस ने 10 किलोग्राम हेरोइन जब्त की। इसके अलावा पोन के घर से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बनाने वाले रसायन भी बरामद किए गए। कंबोडियाई मीडिया ने सोमवार को इस संबंध में खबर प्रकाशित की। मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के लिए बनाए गए राष्ट्रीय प्राधिकरण के प्रमुख मोक डारा ने कहा कि पोन के घर पर छापा मादक पदार्थो की तस्करी पर लगाम कसने के लिए सरकरी प्रयासों के तहत मारा गया था।