Last Updated: 03:52:51 PM 09, Feb, 2010, Tuesday
साइन इन   संपर्क करें
Find Books Fast 468x60
खबरे लगातार 03:52:57 PM 09, Feb, 2010, Tuesday समाचार सेवाएँ डेस्कटॉप पर मोबाइल पर घर पर आर एस एस फीड
होम आज का अंक पिछले अंक      ब्लॉग्स
ताजा समाचार
    आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया     फिल्म पर शिवसैनिकों का हंगामा, 40 गिरफ्तार    जनवरी में 32 फीसदी अधिक बिकीं कारें     वर्ल्ड टेनिस टूर्नामेंट में सोडरलिंग की जीत     महंगाई के खिलाफ भाजपा करेगी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन    चिदंबरम ने नक्सलियों से वार्ता के लिए हिंसा रोकने को कहा     झारखण्ड में नक्सलियों ने रेल पटरी और विद्यालय भवन को उड़ाया     पटना में कोचिंग संस्थानों के खिलाफ सड़कों पर उतरे छात्र     शिबू सोरेन अस्पताल में भर्ती     जेट एयरवेज को मुनाफा    नागपुर टेस्ट: भारत के 6 विकेट आउट, हार का संकट गहराया    हिमस्खलन की एक और घटना में एक जवान की मौत    ज्ञानेंद्र ने तोड़ी शाही परंपरा     केन्द्र और एनएससीएन-आईएम के बीच अप्रैल में वार्ता     लिवरपूल फुटबाल क्लब खरीदना चाहते हैं मुकेश और सुब्रत     'केंद्र ने उड़ीसा में खदान संबंधी खतरों को किया नजरंदाज'     सेल की भिलाई इकाई में उत्पादन सामान्य करने की तैयारी   
 आपका देशबन्धु
अन्य
कार्टून
इंटरव्यू
ई-पेपर
राशिफल
सहयोगी संस्थाएं
जनदर्शन
मायाराम सुरजन फ़ाउन्डेशन
देशबन्धु लाइब्रेरी
हाईवे चैनल
अक्षर पर्व
सेवाएँ
Jobs
Shopping
Matrimony
Web Hosting
समाचार     विदेश
  प्रिंट संस्‍करण     ईमेल करें   प्रतिक्रियाएं पढ़े     सर्वाधिक पढ़ी     सर्वाधिक प्रतिक्रियाएं मिली
पाक दोषियों को सजा दिलाने के प्रति गंभीर नहीं- चिदंबरम
(04:30:44 PM) 11, Sep, 2009, Friday

सुर्ख़ियो में
अमरीका में चीनी जासूस को 15 साल की सजा
ज्ञानेंद्र ने तोड़ी शाही परंपरा
वाशिंगटन में फिर हिमपात
पोलैंड की कलाकार ने बनाई दिवंगत पोप की 40 मीटर लंबी पेंटिंग
पाकिस्तान के पूर्व मंत्री हमले में बाल-बाल बचे
भारतीय पर हमले को लेकर ऑस्ट्रेलिया में विपक्ष ने की सरकार की खिंचाई
हैती में संयुक्त राष्ट्र के 94 कर्मचारियों की मौत की पुष्टि
कोस्टारिका में पहली बार महिला राष्ट्रपति निर्वाचित
'रण' से प्रेरणा ले रहे हैं नेपाल के माओवादी

वाशिंगटन। पाकिस्तान में मुंबई हमलों की साजिश रचने वाले हाफिज सईद सहित अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने के संबंध में भारत ने अमेरिका को अपनी नाराजगी से अवगत कराया है।
गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से गुरुवार को मुलाकात के दौरान यह मसला उठाया। उन्होंने अमेरिका से पाकिस्तान पर लश्कर-ए तैयबा के सरगना हाफिज सईद सहित मुंबई हमलों की साजिश रचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए दबाव बनाने का अनुरोध किया।
गुरुवार को  हिलेरी के साथ बैठक के बाद चिदंबरम ने संवाददाताओं को बताया, ''मैंने उन्हें मुंबई हमलों के दौरान गिरफ्तार किए गए मोहम्मद अजमल आमिर कसाब के खिलाफ चल रहे मुकदमे के संबंध में जानकारी दी।
चिदंबरम ने कहा, ''मैंने उन्हें यह भी बताया कि छह लोगों की गिरफ्तारी के बाद भी पाकिस्तान में यह मामला आगे नहीं बढ़ा है और सईद अभी तक आजाद है।''
चिदंबरम ने कहा कि उनका मानना है कि मुंबई आतंकवादी हमलों के बाद भारत के रवैये और पाकिस्तान के रुख दोनों को ही अमेरिका समझ रहा है। गृह मंत्री ने कहा कि उन्होंने हिलेरी को बताया कि भारत का मानना है कि मुंबई के आतंकवादी हमलों की साजिश सईद ने रची थी। भारत की ओर से छह बार सबूत मुहैया कराए जाने के बावजूद पाकिस्तान में सईद आजाद घूम रहा है।
चिदंबरम ने भारत में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की बढ़ती घटनाओं पर भी चिंता जाहिर की।
उल्लेखनीय है कि मुंबई में नवंबर 2008 में हुए आतंकवादी हमले में 26 विदेशी सहित 170 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।
चिदंबरम ने बुधवार को अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने न्यूयार्क पुलिस विभाग के अधिकारियों से भी भेंट की।
चिदंबरम ने कहा कि न्यूयार्क पुलिस विभाग से उन्होंने सुरक्षा संबंधी मसलों पर काफी कुछ सीखा है और इसका प्रयोग भारत के महानगरों में आतंकवादी घटनाओं से निपटने के लिए किया जाएगा।
चिदंबरम ने अमेरिकी अधिकारियों से आतंकवादी घटनाओं से निपटने के लिए और खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान पर भी बातचीत की। उन्होंने कहा, ''मैंने अमेरिका से सुरक्षा मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने के लिए अनुरोध किया।''

 
 
 
 
 
 
 
 
Home About us Sitemap Contact
Privacy Policy Terms & Conditions Disclaimer
Powered By: S W T G R O U P