Last Updated: 01:39:01 PM 15, Mar, 2010, Monday
साइन इन   संपर्क करें
Find Books Fast 468x60
खबरे लगातार 01:39:03 PM 15, Mar, 2010, Monday समाचार सेवाएँ डेस्कटॉप पर मोबाइल पर घर पर आर एस एस फीड
होम आज का अंक पिछले अंक      ब्लॉग्स
ताजा समाचार
    लोकसभा में पेश नहीं हुआ परमाणु विधेयक    महिला विधेयक के विरोध में प्रदर्शन करेगी बसपा: मायावती     सोमवती अमावस्या पर नदी तटों पर उमड़ी भीड़    राजस्थान में बस नदी में गिरी, 26 छात्रों की मौत     लखनऊ में होगा बसपा का शक्ति प्रदर्शन    दलाई लामा 17 मार्च को भोपाल आएंगे    लोकसभा में पेश होगा 'ओडीसा' विधेयक  
 आपका देशबन्धु
अन्य
कार्टून
इंटरव्यू
ई-पेपर
राशिफल
सहयोगी संस्थाएं
जनदर्शन
मायाराम सुरजन फ़ाउन्डेशन
देशबन्धु लाइब्रेरी
हाईवे चैनल
अक्षर पर्व
सेवाएँ
Jobs
Shopping
Matrimony
Web Hosting
समाचार     अर्थ जगत
  प्रिंट संस्‍करण     ईमेल करें   प्रतिक्रियाएं पढ़े     सर्वाधिक पढ़ी     सर्वाधिक प्रतिक्रियाएं मिली
सर्वोच्च न्यायालय पहुंची एनटीपीसी
(08:28:04 PM) 05, Sep, 2009, Saturday

सुर्ख़ियो में
हृदय रोगों की जांच के लिए कारपोरेट क्षेत्र की परियोजना शुरू
विनिर्माण क्षेत्र में वर्ष 2015 तक 2.8 करोड़ नौकरियां
आंध्र में बिजली कटौती से नौकरियों पर खतरा
लक्जरी मुल्सानी उतरी बाजार में
कर वसूली को अधिक मानवीय बनाने की जरूरत : मुखर्जी
जम्मू और कश्मीर के बजट में आर्थिक परिदृश्य बदलने का वादा
अब बोतल में मिलेगी ताजी हवा
औद्योगिक उत्पादन में जनवरी में 16.7 फीसदी की वृध्दि
पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं घटेंगीः प्रणव

रिलायंस से गैस विवाद 
नई दिल्ली !   कृष्णा-गोदावरी बेसिन के गैस विवाद में मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को अपनी याचिका में संशोधन की अनुमति देने के बंबई उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनटीपीसी ने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की है।
सर्वोच्च न्यायालय में दायर याचिका में एनटीपीसी ने कहा कि बीच रास्ते में रिलायंस इंडस्ट्रीज के अपने रुख में बदलाव को जायज ठहराने का बंबई उच्च न्यायालय का 31 जुलाई का फैसला सही नहीं है।
केंद्र सरकार के दो शीर्ष कानूनी अधिकारियों से सर्वोच्च न्यायालय में जाने की सलाह पाने वाली एनटीपीसी ने उच्च न्यायालय के फैसले को निरस्त करने की मांग की है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बंबई उच्च न्यायालय को बताया था कि विशेषाधिकार प्राप्त मंत्रियों के समूह द्वारा गैस की कीमत 4.2 डॉलर प्रति यूनिट तय करने के बाद वह एनटीपीसी को 2.34 डॉलर प्रति यूनिट पर गैस की आपूर्ति नहीं कर सकती।
एनटीपीसी की कवास और गंधार विस्तार परियोजनाओं के लिए 1.2 करोड़ मीट्रिक स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर गैस प्रतिदिन 2.34 डॉलर प्रति यूनिट की दर से आपूर्ति करने के सौदे पर पहले रिलायंस के साथ समझौता हुआ था।
परंतु सर्वोच्च न्यायालय में दायर एक अलग याचिका में सरकार ने कहा है कि मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा तय 4.2 डॉलर प्रति यूनिट मूल्य का बंबई उच्च न्यायालय में रिलायंस के खिलाफ एनटीपीसी द्वारा दायर मामले से कुछ लेना देना नहीं है।
सरकार ने मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज और उनके छोटे भाई अनिल अंबानी की रिलायंस नेचुरल रिसोर्सेज के बीच ऐसे ही एक विवाद में सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई के दौरान यह याचिका दायर की थी।
उधर, एनटीपीसी ने शुक्रवार को बंबई स्टाक एक्सचेंज को बताया कि मंत्रिमंडलीय समिति के आवंटन के अनुसार वह  रिलायंस इंडस्ट्रीज से प्रतिदिन 26.7 लाख यूनिट गैस प्रतिदिन हासिल करने के समझौते के काफी करीब है।
एनटीपीसी ने कहा कि वह बंबई उच्च न्यायालय में लंबित कवास और गंधार विस्तार परियोजनाओं के मामले को प्रभावित किए बिना राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अंता, दादरी और फरीदाबाद की गैस आधारित बिजली परियोजनाओं के लिए आवंटित गैस लेने के लिए प्रतिबध्द है।

 
 
 
 
 
 
 
 
Home About us Sitemap /></td>
                <td width=Contact
Privacy Policy Terms & Conditions Disclaimer
Powered By: S W T G R O U P