Last Updated: 09:26:45 AM 15, Mar, 2010, Monday
साइन इन   संपर्क करें
Find Books Fast 468x60
खबरे लगातार 09:27:00 AM 15, Mar, 2010, Monday समाचार सेवाएँ डेस्कटॉप पर मोबाइल पर घर पर आर एस एस फीड
होम आज का अंक पिछले अंक      ब्लॉग्स
ताजा समाचार
    वास और साइमंडस ने दिलाई चार्जर्स को जीत    मधु कोड़ा मामले में दो वकील शिकंजे में    जैव प्रौद्योगिकी विधेयक संसद में पेश न करें : भाकपा    महिला विधेयक वर्तमान रूप में ही पारित होगा : मोइली  
 आपका देशबन्धु
अन्य
कार्टून
इंटरव्यू
ई-पेपर
राशिफल
सहयोगी संस्थाएं
जनदर्शन
मायाराम सुरजन फ़ाउन्डेशन
देशबन्धु लाइब्रेरी
हाईवे चैनल
अक्षर पर्व
सेवाएँ
Jobs
Shopping
Matrimony
Web Hosting
समाचार     विदेश
  प्रिंट संस्‍करण     ईमेल करें   प्रतिक्रियाएं पढ़े     सर्वाधिक पढ़ी     सर्वाधिक प्रतिक्रियाएं मिली
इंडोनेशियाः भूकंप से हजारों बेघर, 32 की मौत 27 घायल
(09:12:50 PM) 02, Sep, 2009, Wednesday

सुर्ख़ियो में
कंधार में तालिबान का हमला, 35 की मौत
जापान में भूकंप के झटके
भारत-बांग्लादेश सीमा विवाद हल होने में करीब 9 वर्ष लगेंगे
'तमिलों ने पृथक तमिल की मांग नहीं छोड़ी'
तीस्ता नदी जल बंटवारे पर अंतरिम समझौता चाहता है बांग्लादेश
रूस, अमेरिका हथियार कटौती संधि पर हस्ताक्षर के करीब
मेक्सिको में गोलीबारी, 8 मरे
अफगानिस्तान में आत्मघाती बम हमलों में 30 मरे
माइकल जैक्सन के फर्नीचर की होगी नीलामी

जकार्ता। इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा के पास भूकंप के तगडे झटकों से कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई तथा 27 घायल हो गए। भूकंप से लगभग 13 सौ घरों को नुकसान पहुंचा है तथा हजारों लोगों को अपने घरों को छोडकर पलायन करना पडा है।
अमरीकी भूगर्भीय सर्वेक्षण विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.0 मापी गई थी जबकि इसका केन्द्र सतह से 63 किलोमीटर नीचे स्थित था।
भूकंप के बाद जावा तट के आसपास स्थानीय सुनामी आने की चेतावनी जारी की गई पर आधे घंटे के बाद ही इसे रद्द कर दिया गया।
इंडोनेशिया के सामाजिक मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा है कि भूकंप से 32 लोगों की मौत हो गई है। इससे 700 घर पूरी तरह ढह गए हैं तथा 600 घरों को सामान्य नुकसान पहुंचा है।
देश के राष्ट्रीय आपदा नियंत्रण एजेंसी के अधिकारी प्रियादी कारदोनो ने कहा है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ सकती है क्योंकि भूकंप से प्रभावित कुछ जगहों से अभी संपर्क स्थापित नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित समुद्री तटों के इलाकों से संपर्क पूरी तरह कटा हुआ है।
इंडोनेशिया के भूकंप विज्ञान एजेंसी ने हालांकि इस भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई है। भूकंप का केंद्र पश्चिम जावा में तसिकामालया से 142 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम दिशा में स्थित था।
जकार्ता के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार भूकंप से 27 लोग घायल हुए हैं। भूकंप से राजधानी जकार्ता स्थित कई इमारतें हिल गईं तथा ग्रामीण इलाकों में स्थित कई घर ढह गए।
जकार्ता के निवासियों ने भूकंप के कारण शहर में स्थित इमारतों में कंपन महसूस करने की बात कही। इसके कारण सैकडों लोग कार्यालयों की इमारतों से बाहर निकल गए। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा.. हमारी इमारत में करीब दस सेकंड तक कंपन हुआ, इसके बाद यह कंपन बंद हो गया लेकिन कुछ देर बार यह पुन. शुरू हो गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
Home About us Sitemap /></td>
                <td width=Contact
Privacy Policy Terms & Conditions Disclaimer
Powered By: S W T G R O U P