Last Updated: 09:04:36 AM 03, Sep, 2010, Friday
साइन इन   संपर्क करें

खबरे लगातार 06:34:40 PM 03, Sep, 2010, Friday समाचार सेवाएँ डेस्कटॉप पर मोबाइल पर घर पर आर एस एस फीड
होम आज का अंक पिछले अंक      ब्लॉग्स
ताजा समाचार
    तेंदुलकर बन गए वायुसेना के मानद ग्रुप-कैप्टन    सागर में छात्रा ने की खुदकुशी    सेंसेक्स में 17 और निफ्टी में 7 अंकों की गिरावट    त्रिपुरा में आईएसआई एजेंट गिरफ्तार    हिमाचल उच्च न्यायालय ने वीरभद्र की याचिका खारिज की    केंद्रीय सचिवालय से कुतुबमीनार तक मेट्रो सेवा शुरू    मुंबई के एसीपी के बेटे-बहू ने खुदकुशी की    बच्चों ने की नक्सलियों से पुलिसकर्मियों को छोड़ने की अपील    मैच फिक्सिंग विवाद : 'बट्ट के पास मिली स्टिंग ऑपरेशन वाली नकदी'    झारखण्ड के गरीब जनजातीय परिवार से थे लुकस    अवैध खनन के पीछे कई केंद्रीय और राज्य के मंत्री : येदियुरप्पा    दिल्ली में डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर बैठक   
 आपका देशबन्धु
अन्य
कार्टून
इंटरव्यू
ई-पेपर
राशिफल
सहयोगी संस्थाएं
जनदर्शन
मायाराम सुरजन फ़ाउन्डेशन
देशबन्धु लाइब्रेरी
हाईवे चैनल
अक्षर पर्व
बाल स्वराज
सेवाएँ
Jobs
Shopping
Matrimony
Web Hosting
प्रादेशिकी     छत्तीसगढ़     बिलासपुर
  प्रिंट संस्‍करण     ईमेल करें   प्रतिक्रियाएं पढ़े     सर्वाधिक पढ़ी     सर्वाधिक प्रतिक्रियाएं मिली
हमें क्राइम ब्रांच से बचाओ!
(01:19:47 AM) 13, Sep, 2009, Sunday

सुर्ख़ियो में
रन-वे पर फिसला एयर क्राफ्ट
जनता की बत्ती गुल होने पर कौन दे नोटिस ?
कालातीत खाद बेचने पर स्टोर कीपर निलंबित
ट्रांसपोर्टरों ने पैदा किया खाद संकट
स्मार्ट कार्ड योजना का लाभ नहीं
एसडीएम व तहसीलदार ने की छापामार कार्रवाई
शासन के पैरोकारों के कार्यों की नहीं होती समीक्षा
छठवीं के छात्र ने किया आठवीं के छात्र पर चाकू से हमला
गृहमंत्री प्रतिनिधि व जपं उपाध्यक्ष से मारपीट

बिलासपुर !  कल रात क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा यहां के सराफा व्यवसायी और महाराष्ट्र के तीन व्यक्तियों  से 90 किलो चांदी, 40 तोला सोने के सिक्के और बिस्कुल बरामद करने के विरोध में शहर के सराफा व्यवसायी एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे। उनकी मांग थी कि क्राइम ब्रांच सराफा व्यपारियों को तंग कर रही है। उन्हें पकड़कर केस फाइल बनाया जा रहा है।
इस संबंध में क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर से सूचना मिली कि एक मारूति अल्टो क्रमांक एमएच 09 बी.बी.3572 चार व्यक्ति काफी मात्रा में चोरी के जेवर लेकर शहर की सराफा बाजार में आए हैं। तथा माल खपाने के उद्देश्य से घूम रहे हैं। टीम द्वारा उक्त कार नंबर का खोजबीन करते हुए खोवा मंडी के पास खड़ी कार मिली। जिसमें चार व्यक्ति सवार थे। बैग लेकर शिवाजी सूर्यवंशी नामक व्यक्ति के दुकान पर गए जिनका पीछा पुलिस वाले गुप्त रूप से कर रहे थे।
बताया गया है कि शिवाजी और उक्त संदिग्ध व्यक्तियों को सोने-चांदी के जेवर अफरा-तफरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया।
पकड़े गए आरोपी महाराष्ट्र जिला कोल्हापुर हुपटी निवासी शामराव पिता मधुकर मानकापुरे, सांधली आठपाड़ी निवासी नवनाथ पिता मधुकर 22 वर्ष, हुपटी के जयकुमार पिता रामचंद्र मानकापुरे 23 वर्ष और तंलगदर निवासी दस्तगीर पिता बण्डू जमादार 45 वर्ष के कब्जे से 73 किलो 60 ग्राम चांदी के जेवर तथा तथा मारूति अल्टो जप्त किया गया।
वहीं गोंडपारा के सराफा व्यवसायी शिवाजी सूर्यवंशी पिता विष्णु सूर्यवंशी 45 वर्ष के पास से 394 ग्राम सोने के बिस्कुट तथा सिक्के एवं करीब 17 किलोग्राम नये पुराने चांदी के जेवर मिला। उक्त जेवरों के भी व्यवसायी शिवाजी के पास से कोई कागजी दस्तावेज नहीं मिला। उक्त जानकारी के खिलाफ 41, 1-4 जाफ्ता फौजदारी की 379 के तहत जब्त किया गया।
 इस तरह कुल 394 ग्राम सोने के बिस्कुट तथा सिक्का एवं करीब 90 किलो चांदी के सिल्ली तथा जेवर जब्त किया गया। जिसकी कुल कीमत 30 लाख रूपए है।
कार के अंदर तलवार
जिस मारूति अल्टो कार में सोने-चांदी के जेवर लाए थे उसमें सीट के नीचे एक तलवार नुमा बनाया गया था। ऐसा क्राइम ब्रांच टीम ने बताया।
सराफा व्यवसायियों ने निकाली रैली
शहर के सराफा व्यवसायी क्राइम ब्रांच के विरोध में गोल बाजार से आज दोपहर रैली निकाला और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। विवेकानंद सिन्हा के अनुपस्थिति  में व्यवसायियों ने अतिरिकत पुलिस अधीक्षक गोवर्धन ठाकुर को एक ज्ञापन सौंपा। सराफा व्यवसाय संघ के सचिव छेदी लाल सोनी का कहना था कि बिलासपुर का क्राइम ब्रांच टीम जबरन व्यवसायियों को तंग कर रही है। बाहर से आने वाले व्यपारी को जबरन पकड़कर केश फाइल बना दिया जाता है। जेवरात चोरी के या नहीं इसकी छानबीन ठीक ढंग से नहीं करती है। शहर में प्रतिदिन घरों के ताले टूट रहे उस पर कार्यवाही क्राइम ब्रांच नहीं कर पाती है। चोर आराम से चोरी कर निकल जाते हैं और क्राइम ब्रांच हाथ में हाथ धरे बैठे रहती है। जबरन बाहर के व्यवसायियों को पुलिस प्रताड़ित कर रही है। ऐसे में बाहर के व्यवसायी यहां आने से कतराएंगे। इससे हमारे व्यवसाय पर बुरा असर पड़ेगा। होना यह चाहिए अगर पुलिस को शक है और कोई पकड़ा जाता है, तो उसे दो-चार घण्टे बिल पेश करने का समय देना चाहिए। मगर ऐसा होता नहीं है। क्राइम ब्रांच नागरिकों की सुविधा के लिए है न की प्रताड़ित करने के लिए। जिस तरह क्राइम ब्रांच ने कल रात 7 बजे कार्यवाही की है उससे सराफा व्यवसायी दहशत में है। श्री सोनी बताया कि चांदी-सोने में कलाकृति यहां नहीं बनते बाहर के सराफा व्यवसायी बनाते हैं और हम उनसे खरीदते हें। इस तरह की कार्यवाही करने से पूर्व सराफा व्यवसायी को बिल पेश करने का समय मिलना चाहिए। संघ ने यह भी कहा कि विगत एक वर्ष से क्राइम ब्रांच व्यवसायियों को परेशान कर रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
Home Online Hindi News About us latest news from chhattisgarh
Sitemap chhattisgarh news Contact
Privacy Policy Terms & Conditions Disclaimer
Online Hindi news | Latest news from Chhattisgarh | Chhattisgarh Newspaper | Newspaper in Hindi | Hindi News Blogs | Chhattisgarh hindi news | IPL Cricket News | Business News in Hindi | National News in Hindi | Sport News in Hindi | Hindi Entertainment News | Political News Headlines | Latest news from India
  Powered By: S W T G R O U P