दर्शको के दिल पर राज करने वाली उभरती सिने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने खुलासा किया है कि जब वह छोटी थी तो वह माडल से अभिनेता बने अर्जुन रामपाल की दीवानी थी। दीपिका ने एक टीवी चैनल पर चल रहें कार्यम के दौरान प्रस्तोता फिल्म निर्देशक फराह खान से कहा ..जब आपने मुझे फिल्म ओम शांति ओम के लिए चुना और कहा कि अर्जुन मेरे पति की भूमिका में होगे तो मैं बहुत खुश हुई क्योकि मैं उनकी दीवानी रही हूं। स्टार प्लस पर चल रहे तेरे मेरे बीच में कार्यम का यह एपिसोड रविवार को प्रसारित होगा। उल्लेखनीय है कि दीपिका ने कोरियोग्राफर से निर्देशक बनी फराह की फिल्म ओम शांति ओम से सिने जगत में धमाकेदार प्रवेश किया था। तब से दीपिका की कई फिल्में आ चुकी हैं।
|